सिर्फ प्रेगनेंसी से नहीं इन कारणों से भी रुकते हैं पीरियड्स
पीरियड्स का अचानक रुक जाना किसी भी औरत के लिए चिंता की बात होती है। जानिए किन वजहों से मासिक चक्र में आ जाती है देरी।
- अगर आपने अचानक काफी वजन बढ़ा लिया है या घटा लिया है, तो ऐसे मामले में पीरियड्स साइकिल में फर्क दिख सकता है।
- वुमन्स हेल्थ मैगजीन के मुताबिक मासिक चक्र रुकने या देरी से होने का कारण तनाव भी हो सकता है। किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो भी ऐसा हो सकता है।
- अगर थाइरॉइड ज्यादा बढ़ जाए या घटने लगे, तब भी मासिक चक्र गड़बड़ हो जाता है। डॉक्टर को तुरंत ही दिखाएं।
- अगर आप पॉलिसिसटिक ओवरी सिंड्रोम के शिकार हो रहे हैं तो भी पीरियड्स रुक जाने या फिर चक्र के गड़बड़ होने का केस देखा जाता है। इसमें कई बार महिलाओं को छाती या चेहरे पर बाल आने लगते हैं।
- कुछ महिलाओं में मेनोपॉज का वक्त उम्र में जल्द ही आ जाता है। अमूमन 45 के बाद ही मेनोपॉज होता है, पर कभी-कभी ये कुछ महिलाओं में जल्द आता है। या अगर महिलाएं बर्थ-कंट्रोल पिल्स लेती हैं, तो भी मासिक चक्र गड़बड़ हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं: