इन पौधों की पूजा से बदल जाएगी बिगड़ी किस्मत


आजकल की जनरेशन
आजकल की जनरेशन प्यार को सबसे ज्यादा महत्व देती है, लेकिन कहीं पढ़ा था “जीने के लिए प्यार नहीं बल्कि ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है”। अब बताइए ये ऑक्सीजन हमें मिलती कहां से है? सिंपल सा जवाब है कि वातावरण को शुद्ध करने का और हमें ऑक्सीजन प्रदान करने का काम पेड़-पौधों का होता है। 

ऑक्सीजन
ये पेड़-पौधे ना सिर्फ हमारे आसपास को हरा-भरा और स्वच्छ रखते हैं बल्कि हमें जीने के लिए जिस सबसे बेसिक चीज “ऑक्सीजन” की जरूरत होती है वो भी हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। 

ग्रह
वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के अलावा अन्य किसी भी ग्रह पर जीवन संभव नहीं है और इसका सबसे बड़ा कारण है, यहां ऑक्सीजन की मौजूदगी। हम इन हरे-भरे पेड़-पौधों को जितना थैंक्यू बोलें उतना कम है, लेकिन फिर भी पता नहीं लोग इन्हें काटने के लिए मजबूर क्यों हो जाते हैं। 

खूबसूरत पेड़-पौधे
ये खूबसूरत पेड़-पौधे घर की शोभा भी बढ़ाते हैं, लेकिन इनका काम बस घर की खूबसूरती को चार-चांद लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये तो आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों को हल भी करते हैं। 

जीवन की परेशानियां
निश्चित तौर पर आपके दिमाग में ये बात जरूर खटक रही होगी कि जीवन की परेशानियां इनके द्वारा कैसे हल हो सकती हैं। ज्यादा मत सोचिए क्योंकि आने वाली स्लाइड्स में हम आपको इसका जवाब भी देने जा रहे हैं। 

प्रकृति की पूजा
दरअसल विभिन्न तरह के पेड़-पौधे इंसान की विभिन्न परेशानियों को हल करते हैं। हिन्दू धर्म में हमेशा प्रकृति को खास और पूजनीय स्थान प्राप्त है, इसी संबंध की वजह से प्रकृति की पूजा करने से हम एक सहज जीवन व्यतीत कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण हिस्सा
पेड़-पौधे भी प्रकृति का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से पौधे की पूजा कर आप कैसी परेशानी को हल कर सकते हैं। 

तुलसी
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस घर में नित्य तुलसी के पौधे को जल चढ़ाया जाता है, उसकी पूजा की जाती है, उस घर में कभी धन के कमी नहीं होती। ऐसे घर में हमेशा देवी लक्ष्मी का वास होता है। 

पीपल की पूजा
पीपल की पूजा करने का शास्त्रीय विधान बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि पीपल में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि पीपल की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

बरगद का पेड़
बरगद का पेड़ अपनी जटाओं की वजह से एक अलग ही स्वरूप में दिखता है, इसकी पूजा करने से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है और संतान संबंधी बाधाएं भी दूर होती है। हिन्दू धर्म में ये सबसे पवित्र पेड़ माना जाता है।

आंवले के पेड़ की पूजा
आंवले का सेवन करने से रोगों का नाश होता है, ये बहुत सी बीमारियों में इलाज के तौर पर भी काम आता है , लेकिन ऐसा माना जाता है कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलती है और देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जातक को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

बिल्व पत्र
बिल्व पत्र, भगवान को अत्यंत प्रिय होते हैं। शिव पूजा के दौरान इनका प्रयोग अनिवार्य और शुभ माना जाता है। लेकिन बिल्व के पेड़ की पूजा करना आपको नौकरी में प्रमोशन दिलवाने के साथ-साथ अकाल मृत्यु से भी रक्षा करता है।

अशोक का पेड़
अशोक का पेड़ हर रोग और दुख का नाश करता है। अगर कोई विशेष मनोकामना रखते हैं तो भी ये पेड़ आपको फल देता है। इसकी पूजा विशेष फलदायी होती है।

केले का पेड़
कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति सही ना हो या वे पीड़ित हों तो केले के पेड़ की पूजा की जाती है। केले के पेड़ की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं और विवाह के योग बनने लगते हैं।

शमी का पेड़
शमी का पेड़ की पूजा करने से लंबे समय से चल रहे कोर्ट केस में सफलता मिलती है और शत्रुओं का विनाश होता है।

लाल चंदन
कुंडली में सूर्य ग्रह का दोष हो तो लाल चंदन के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। लेकिन ये पूजा पूरे विधि-विधान से की जाए तभी फलदायी होती है। लाल चंदन के पेड़ की पूजा करने से प्रमोशन के योग भी बनते हैं।

इनकी रक्षा
पेड-पौधे हमेशा हमसे बिना मांगे सब कुछ देते आए हैं। ये भगवान के प्रतिरूप या उनके साथ सीधे संबंध रखते हैं। हमें इनका आदर करने के साथ-साथ इनकी रक्षा भी करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.