स्पेन से भारत आई सुपर लग्जरी ट्रेन, स्पीड नहीं कुछ और हैं इसकी खासियतें

लंबे इंतजार के बाद एरोडायनेमिक टेल्गो ट्रेन स्पेन से भारत पहुंच गई है। इस ट्रेन को मुंबई बंदरगाह पर उतार लिया गया है। कस्टम क्लियरेंस मिलने के बाद जल्द ही इसे बरेली के इज्जतनगर लोकोशेड के लिए सड़क के रास्ते विशेष तरह के ट्रक पर ले जाया जाएगा। यह ट्रेन 16 घंटे की जगह 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचाएगी। इस ट्रेन को जो पहला लुक सामने आया है उसमें यह सुपर लग्जरी दिख रही है।

स्पेन में बने इस कोच की खासियत यह है कि इसे ढाई सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इतनी स्पीड से तो यह ट्रेन यहां नहीं चल सकेगी लेकिन इसकी औसत स्पीड 120 घंटे प्रतिकिलोमीटर रखी जाएगी।

अगर इतनी औसत स्पीड से यह ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई की 1384 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे में पूरी करेगी। बता दें कि मुंबई राजधानी करीब 16 घंटे में इतनी दूरी तय करती है।

कई खूबियों वाली स्पेन में निर्मित कोच को खींचने वाला इंजन भारतीय होगा। टेल्गो कंपनी ने सिर्फ कोच को भारत ट्रायल रन के लिए भेजा है। स्पेन की कंपनी का दावा है कि इस ट्रेन में उर्जा की काफी कम खपत होगी। इसे लाइट वेट एरोडायनेमिक तकनीक पर तैयार किया गया  है। यह कोच फायर प्रूफ व साउंड प्रूफ है।

 इस कोच में सिंगल एक्सल व्हील सेट लगाया गया है। आम तौर पर अन्य कोच में डबल व्हील सेट रहता है। यह कोच डबल डेकर की तरह लो-फ्लोर वाली है। पर्यावरण फ्रेंडली कोच है।

स्पेन से पहुंची ट्रेन की कोच में पेंट्री कार नहीं होगा। बल्कि अलग से डाइनिंग कार होगी। टेल्गो ने एक पूरी बॉगी को डाइनिंग कार के रूप में तैयार किया है। इस कोच में जगह जगह डाइनिंग टेबल लगी है जहां यात्री मजे में खाना खा सकते है। उन्हें अपने सीट पर बैठे-बैठे खाना खाने की मजबूरी नहीं होगी।

इस कोच की छत को खास रूप से डिजाइन किया गया। छत के बीचों बीच एलईडी स्क्रीन लगी है। सफर के दौरान यात्री मनोरंजन भी कर सकेंगे। इस कोच में सुविधायुक्त चेयर लगी हैं जोकि यात्रियों को काफी आराम देंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ